फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulveer Singh: भारतीय एथलीट गुलवीर का कीर्तिमान, चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ने वाले पहले भारतीय बने

Sat, 30 May 2026 09:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के गुलवीर सिंह ने 24वें वार्षिक म्यूजिक सिटी ट्रैक कार्निवल में कीर्तिमान हासिल किया। वह चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ने वाले पहले भारतीय धावक बन गए हैं।
विज्ञापन
गुलवीर सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुलवीर सिंह शनिवार को 24वें वार्षिक म्यूजिक सिटी ट्रैक कार्निवल में चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ने वाले पहले भारतीय धावक बन गए हैं। यह वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट यूएसए के क्लीवलैंड कैंपस स्थित ली यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 1 मील प्रो इवेंट में 3:55.63 सेकेंड का शानदार समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन

अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे 20 वर्षीय क्रिस्टोफर नाइट 3:59.72 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अमेरिका के ही 21 वर्षीय ट्रिस्टन ट्रेविनो 4:00.27 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिका में रह रहे यह भारतीय स्टार लंबी दूरी के धावक, आगामी ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों और जापान में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी कर रहे हैं। सेना के यह धावक 5,000 मीटर ट्रैक दौड़ में 13 मिनट की बाधा को तोड़ने वाले भी पहले भारतीय हैं। पुरुषों की 5,000 मीटर इंडोर दौड़ में उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12:59.77 सेकेंड है, जो उन्होंने पिछले साल अमेरिका में बनाया था। गुलवीर सिंह के नाम पुरुषों की 10,000 मीटर ट्रैक दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड (27:00.22) भी है। 
विज्ञापन

भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी
गुलवीर के इस शानदार प्रयास ने देश और विदेश में विभिन्न स्पर्धाओं में भारतीय एथलीटों द्वारा रिकॉर्ड तोड़ने के सिलसिले को जारी रखा है। भारत की प्रतिभाशाली ऊंची कूद की एथलीट पूजा ने शुक्रवार को हांगकांग में चल रही 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन राष्ट्रीय और मीट रिकॉर्ड में सुधार किया था। 1.93 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतने के अपने सफर में पूजा ने 2012 में सहाना कुमारी द्वारा बनाए गए 1.92 मीटर के एक दशक पुराने नेशनल रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। शुक्रवार को पूजा का प्रदर्शन उज्बेकिस्तान की स्वेतलाना राडजिविल द्वारा 2006 में बनाए गए पिछले एशियन अंडर-20 मीट रिकॉर्ड (1.90 मीटर) से भी बेहतर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें