फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में गुकेश की खराब शुरुआत, अगले चरण में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम

Fri, 07 Feb 2025 11:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीसरे और चौथे दौर में भारतीय दिग्गज ने अमेरिका के लेवोन अरोनियन और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव के साथ ड्रॉ खेला। ग्रुप चरण में अभी पांच दौर बाकी हैं और अगले चरण में जाने के लिए गुकेश को 10 प्रतिभागियों में से शीर्ष आठ में जगह बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम दौरे में अपने अभियान की शुरुआत तीन ड्रॉ और एक हार के साथ की जिससे संकेत मिलता है कि वह धीरे-धीरे नए प्रारूप के साथ तालमेल बिठा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और जर्मनी के व्यवसायी जान हेनरिक ब्यूटनर के दिमाग की उपज फ्रीस्टाइल शतरंज प्रतियोगिता दुनिया की शीर्ष शतरंज संस्था फिडे के साथ टकराव के बावजूद पेशेवर शतरंज खिलाड़ियों के लिए एक स्थायी टूर्नामेंट हो सकता है। अब तक के सबसे युवा विश्व चैंपियन गुकेश ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ ड्रॉ लेकर इस प्रारूप में शुरूआत की और दूसरी बाजी में फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से हार गए।
विज्ञापन

तीसरे और चौथे दौर में भारतीय दिग्गज ने अमेरिका के लेवोन अरोनियन और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव के साथ ड्रॉ खेला। ग्रुप चरण में अभी पांच दौर बाकी हैं और अगले चरण में जाने के लिए गुकेश को 10 प्रतिभागियों में से शीर्ष आठ में जगह बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें