फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Norway Chess: नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में नाकामुरा से हारे गुकेश, एरिगैसी ने कारुआना को हराया

Wed, 04 Jun 2025 03:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे)

सार

भारतीय खिलाड़ी एरिगैसी ने आठवें दौर के अहम मुकाबले में सफेद मोहरों से खेल रहे नॉर्वे शतरंज के पूर्व चैंपियन कारुआना को ‘टाइम’ प्रारूप में हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
एरिगैसी और गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने विश्व चैंपियन डी गुकेश की क्लासिकल प्रारूप में लगातार जीत के सिलसिले को तोड़ते हुए पूरे तीन अंक हासिल किये, जबकि अर्जुन एरिगैसी ने नॉर्वे शतरंज में फैबियानो कारुआना को हराकर फिर से खिताबी दौड़ में वापसी की।
विज्ञापन

शुरुआती मुकाबलों में पिछड़ने के बाद गुकेश ने इस प्रतियोगिता में लय हासिल कर शानदार वापसी की थी। उन्होंने छठे और सातवें दौर में मैग्नस कार्लसन और एरिगैसी पर  जीत दर्ज की थी। वह हालांकि नाकामुरा को चार घंटे तक चले मैच में ज्यादा परेशान नहीं कर सके और अमेरिका के खिलाड़ी ने क्लासिकल प्रारूप में जीत के साथ पूरे तीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ी एरिगैसी ने आठवें दौर के अहम मुकाबले में सफेद मोहरों से खेल रहे नॉर्वे शतरंज के पूर्व चैंपियन कारुआना को ‘टाइम’ प्रारूप में हराकर शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में अब दो और दो बचे हुए है और गुकेश 11.5 अंकों के साथ नाकामुरा के साथ तीसरे स्थान पर है। एरिगैसी से हारने के बाद भी कारुआना (12.5 अंक) तालिका में शीर्ष पर है। आर्मागेडन टाई-ब्रेक में चीन के वेई यी से हारने वाले कार्लसन 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि एरिगैसी 10.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें