फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: गुकेश ने गुईजारो पर जीत से सूखा खत्म किया, अरविंद ने संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया

Fri, 06 Mar 2026 10:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डी गुकेश ने प्राग इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो को हराकर जीत का सूखा खत्म किया।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने प्राग इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो को हराकर जीत का सूखा खत्म किया। भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने चेक गणराज्य के डेविड नवारा को हराकर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर समापन किया। टूर्नामेंट में पहले लगातार ड्रॉ और तीन हार के बाद गुकेश ने आखिरकार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव (छह अंक) ने अमेरिका के हैंस मोके नीमन के खिलाफ सफेद मोहरों से आसान ड्रॉ के बाद टूर्नामेंट जीत लिया। इससे पहले उन्होंने फरवरी में टाटा स्टील मास्टर्स जीता था। उन्होंने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां बिना हारे तीन जीत और छह ड्रॉ हासिल किए। ईरान के परहम मघसूदलू, हॉलैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट और अरविंद ने पांच अंक से संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया। नवारा और उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक याकूबोव 4.5 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे। ये जर्मनी के विंसेंट कीमर और नीमन से आधा अंक आगे थे। गुकेश और गुइजारो 10 खिलाड़ियों के राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहे। चैलेंजर वर्ग में आखिरी दिन भारतीयों के लिए और भी अच्छी खबर आई जिसमें दिव्या देशमुख ने चेक गणराज्य की हरबेक स्टीफन को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रैंडमास्टर सूर्य शेखर गांगुली ने भी अपनी अंतिम बाजी में हंगरी के हायर रेटेड बेंजामिन ग्लेडुरा को हरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें