डुप्लांटिस सर्वकालिक महान पोल वॉल्ट खिलाड़ी
डुप्लांटिस को सर्वकालिक महान पोल वॉल्ट एथलीट कहा जाता है। वह सात बार के सीनियर वैश्विक चैंपियन और 6.27 मीटर से वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। नीरज ने पिछले दो ओलंपिक में स्वर्ण और रजत के साथ भारत के सबसे महान एथलीट के रूप में अपनी विरासत को मजबूत किया है। 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स' की पूर्व संध्या पर डुप्लांटिस ने नीरज के साथ अपनी शुरुआती मुलाकातों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणादायी करार दिया।
'नीरज अब भी वैसे ही इंसान, जैसे पहले थे'
डुप्लांटिस ने कहा, 'नीरज अब भी वैसे ही इंसान है, वही इंसान जिससे मैं वर्षों पहले मिला था। हम शायद 2016 की विश्व जूनियर चैंपियनशिप में पहली बार एक ही प्रतियोगिता में थे, उन्होंने वहां भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। वह प्रेरणास्रोत हैं। वह जो भी करते हैं, मुझे वह पसंद हैं। वह प्रतिभाशाली और महान एथलीट हैं। वह भारत में खेलों के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, वह वास्तव में एक अद्भुत है।'