फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golf: मोरक्को राइजिंग स्टार्स माराकेच में दूसरे स्थान पर रहे गोल्फर करणदीप, फिलिपीन के एड्रिक चान शीर्ष पर रहे

Mon, 23 Jun 2025 09:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेशेवर खिलाड़ी के रूप में भारत से बाहर अपनी पहली जीत की तलाश में लगे कोचर ने समानाह गोल्फ क्लब में 70-67-69-65 राउंड के साथ 17 अंडर का स्कोर बनाया, जबकि चान ने अंतिम राउंड में सात अंडर 65 का कार्ड खेला और आखिर में उनका कुल स्कोर 18 अंडर रहा।
विज्ञापन
गोल्फ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय गोल्फर करणदीप कोचर ने अंतिम दौर में बोगी मुक्त सात अंडर 65 का स्कोर बनाया, लेकिन वह फिलिपीन के एड्रिक चान से एक स्ट्रोक पीछे रह गए और इस तरह से उन्हें मोरक्को राइजिंग स्टार्स माराकेच में दूसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। पेशेवर खिलाड़ी के रूप में भारत से बाहर अपनी पहली जीत की तलाश में लगे कोचर ने समानाह गोल्फ क्लब में 70-67-69-65 राउंड के साथ 17 अंडर का स्कोर बनाया, जबकि चान ने अंतिम राउंड में सात अंडर 65 का कार्ड खेला और आखिर में उनका कुल स्कोर 18 अंडर रहा। भारत के अन्य खिलाड़ियों में अजीतेश संधू संयुक्त 13वें, खलिन जोशी संयुक्त 34वें, राहिल गंगजी संयुक्त 43वें, अर्जुन शर्मा संयुक्त 45वें और अमन राज संयुक्त 51वें स्थान पर रहे। कोचर ने पहले, चौथे, नौवें, 10वें, 12वें, 16वें और 17वें होल पर सात बर्डी बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें