फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golf: स्वीडन के प्रो इवेंट में गोल्फर अवनी शीर्ष 10 में, अश्मिता-विद्यात्री को नहीं मिला कट

Sat, 26 Aug 2023 09:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अवनी ने हाल में भारतीय गोल्फ यूनियन के ट्रायल में हाल ही एशियाई खेलों की भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनके साथ टीम में अदिति अशोक और प्रणवी उर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
अवनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीला में इस साल क्वीन सिरकिट कप जीतने वालीं बंगलूरू की 16 साल की गोल्फर अवनी प्रशांत लेडीज यूरोपियन टूर में यहां शीर्ष दस में पहुंच गई हैं। अवनी ने 72 का शॉट खेला और 36 होल के बाद वन अंडर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे दौर में तीन बर्डी और दो बोगी लगाई। अश्मिता सतीश (74-76) और विद्यात्री उर्स (80-74) कट हासिल नहीं कर सकीं। अवनी ने हाल में भारतीय गोल्फ यूनियन के ट्रायल में हाल ही एशियाई खेलों की भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनके साथ टीम में अदिति अशोक और प्रणवी उर्स शामिल हैं। एशियाई खेलों का आयोजन चीन में 23 सितंबर से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें