फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के बाद भी पिता बनने वाला है ये फेमस क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2003 में नसबंदी करा चुके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज ग्लेन मैग्राथ एक फिर पिता बनने जा रहे है। दरसअल, एक और बच्चे की चाह के लिए वह ऐसा कदम उठा रहे है।
विज्ञापन


17 मई को अपनी दूसरी शादी के पांच साल पूरे होने के अवसर पर ग्लेन मैग्राथ ने इस बात का खुलासा किया कि इसी वर्ष अक्टूबर माह में वह एक और बच्चे के पिता बनेंगे।

उनके इस फैसले से उनकी दूसरी पत्नी सारा और पूरा परिवार काफी खुश है। आपकों बता दें कि वर्ष 2008 में ब्रेस्ट कैंसर के चलते उनकी पहली पत्नी जेनी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से मैग्राथ के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गूंजेगी घर में तीसरी किलकारी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज ग्‍लेन मेग्राथ की पहली पत्‍नी जेनी से दो बच्चे हुए। 2008 में जेनी की मौत के बाद अगले वर्ष मेग्राथ ने सारा से विवाह किया था। सारा से उनकी कोई औलाद नहीं है।

17 मई को जब मेग्राथ ने आईवीएफ के जरिए अपने तीसरे बेटे के होने का ऐलान किया तो उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेग्राथ ने बताया कि जब उन्होंने अपने बच्चों और सारा को इस बारे में बताया तो बड़ा बेटा जेम्स ने उन्हें गले लगा दिया। मेग्राथ के अनुसार पूरा परिवार इस बात को लेकर काफी खुश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें