हार के बाद गुकेश की दमदार वापसी
विश्व चैंपियन डी. गुकेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले दौर में मैक्सिम वाशिए-लाग्रेव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि दूसरे दौर में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए क्रोएशिया के इवान सारिक को पराजित किया।इस मुकाबले में गुकेश ने पहले अपने राजा पर हो रहे आक्रमण का सफलतापूर्वक बचाव किया और फिर अवसर मिलते ही मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर जीत दर्ज की।
अलीरेजा फिरोजा शीर्ष पर
फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने लगातार दो जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली है। उन्होंने पहले दौर में इवान सारिक और दूसरे दौर में रोमानिया के बोगदान-डेनियल डियाक को हराया। रैपिड प्रारूप में प्रत्येक जीत के दो अंक मिलते हैं। दो दौर के बाद फिरोजा चार अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
अंक तालिका का हाल
- 4 अंक: अलीरेजा फिरोजा
- 3 अंक: आर. प्रज्ञानंद, मैक्सिम वाशिए-लाग्रेव, अनीश गिरी
- 2 अंक: डी. गुकेश, विन्सेंट कीमर, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव
- 1 अंक: बोगदान-डेनियल डियाक
- 0 अंक: वान फोरेस्ट, इवान सारिक