लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग सहित 400 निशानेबाज 22वीं अखिल भारतीय जीवी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता और 56वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
पहले यह प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गयीं थीं लेकिन अब बुधवार से शहर के बाहरी इलाके में स्थित लेक लाइम राइफल रेंज में इनका आयोजन किया जायेगा।
मावलंकर प्रतियोगिता 15 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी और इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जो 20 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।