फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open 2025: फ्रेंच ओपन में लक्ष्य सेन की निराशाजनक शुरुआत, पहले दौर में आयरिश खिलाड़ी से हारकर बाहर

Tue, 21 Oct 2025 10:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लक्ष्य सेन फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के एकल के अपने पहले दौर में ही बाहर हो गए। उन्हें आयरलैंड के न्याट गुहेन के हाथों 7-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लक्ष्य सेन फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के एकल के अपने पहले दौर में ही बाहर हो गए। उन्हें आयरलैंड के न्याट गुहेन के हाथों 7-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंचे लक्ष्य बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए। पिछले हफ्ते अल्मोड़ा के 24 वर्षीय शटलर ने गुहेन को तीन गेमों में पराजित किया था। उनके गहराई में मारे गए ज्यादातर शॉट लाइन से बाहर गिरे और आक्रामक खेल भी बिखरा सा दिखा। पहले ही गेम में वह 2-7 से पिछड़ गए थे। मध्यांतर के समय वह छह अंक पीछे थे। गुहेन ने 19-7 की बढ़त के बाद शुरुआती गेम अपने नाम कर लिया था। दूसरे गेम की शुरुआत में भी वह 1-6 से पीछे हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें