फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-23 World Championship: भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन, पहले दौर में बाहर हुए चार खिलाड़ी

Tue, 21 Oct 2025 09:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,नोवी साद

सार

गौरव (63 किग्रा), अंकित (77 किग्रा), रोहित बूरा (87 किग्रा) और जोगिंदर राठी (130 किग्रा) किसी भी तरह की चुनौती पेश नहीं कर पाए और अपने-अपने मुकाबले बुरी तरह हार गए।
विज्ञापन
कुश्ती - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन किया। पहले दिन भारतीय पहलवान एक भी मुकाबला नहीं जीत सके और सभी चार खिलाड़ियों को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। गौरव (63 किग्रा), अंकित (77 किग्रा), रोहित बूरा (87 किग्रा) और जोगिंदर राठी (130 किग्रा) किसी भी तरह की चुनौती पेश नहीं कर पाए और अपने-अपने मुकाबले बुरी तरह हार गए।
विज्ञापन


गौरव का मुकाबला किर्गिस्तान के कुट्टूबेक ए अब्दुराजाकोव से था और वह तकनीकी श्रेष्ठता के कारण हार गए। अंकित को सर्बिया के जालान पेक के खिलाफ इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा। रोहित को क्वालिफिकेशन राउंड में अमेरिका के पेटन जे जैकबसन से जबकि जोगिंदर को उज्बेकिस्तान के दामिरखोन रख्मातोव से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें