फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मूला वन: बेहद कांटे की है चैंपियन की होड़

Thu, 18 Oct 2012 11:29 PM IST
नई दिल्ली/सौरभ गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
2010 और 2011 के फार्मूला वन चैंपियन सेबेस्टियन वेटल खिताबी हैट्रिक बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। 2012 सत्र में वेटल अभी तक सर्वाधिक चार रेस जीतकर सूची में शीर्ष पर हैं। सर्वाधिक रेस जीतकर सत्र का बादशाह बनने की इस जंग में वेटल से आगे निकलने की होड़ में स्पेनिश ड्राइवर फर्नांडो अलोंसो सबसे करीब हैं। 2010 के रनर-अप अलोंसो और वेटल के बीच सिर्फ छह अंक का फासला है। 2012 फार्मूला वन सीजन खत्म होने में अब सिर्फ एक महीना शेष है और चार रेस होनी बाकी हैं।
विज्ञापन


-सेबेस्टियन वेटल : (जर्मनी)
टीम : रेड बुल
रेस जीती : 04
अंक : 215
चैंपियन : 02 (2010, 2011)
2010 में पहली बार चैंपियन बने वेटल की निगाहें लगातार तीसरा बार वर्ल्ड चैंपियन खिताब जीतकर हैट्रिक लगाने पर हैं। इस सत्र कुल चार रेस जीतने वाले वेटल शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने पिछली तीन रेस अपने नाम की हैं। फिलहाल, 215 अंक लेकर टॉप पर चल रहे वेटल का यह फार्म आगे भी जारी रहा तो चैंपियन का खिताब एक बार फिर उनके नाम होगा।

-फर्नांडो अलोंसो : (स्पेन)
टीम : फरारी
रेस जीती : 03
अंक : 209
चैंपियन : 02 (2005, 2006)
फर्नांडो अलोंसो एकमात्र ऐसे ड्राइवर हैं जो वेटल के लगातार तीन बार चैंपियन बनने के सपने को तोड़ सकते हैं। पांच साल पहले आखिरी बार चैंपियन बने अलोंसो ने इस साल कुल तीन रेस जीती हैं। अलोंसो 2010 में सिर्फ चार अंक से वेटल के पछाड़ने से चूक गए थे। इस सत्र में वह अभी वेटल से सिर्फ छह अंक से पीछे हैं।
विज्ञापन


-किम राइकोनेन (फिनलैंड)
टीम : लोटस
रेस जीती : 00
अंक : 167
चैंपियन : 01 (2007)
इस सीजन की शुरुआत में फरारी से नाता तोड़कर लोटस के साथ जुड़े राइकोनेन चैंपियन के खिताब की होड़ में तीसरे पायदान पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह इस सत्र अभी तक एक भी रेस नहीं जीत सके हैं। अपने कैरियर में राइकोनेन अभी तक एक बार भी चैंपियनशिप नहीं जीत सके हैं लेकिन इसके बावजूद वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

-लेविस हेमिल्टन (ब्रिटेन)
टीम : मैकलारेन
रेस जीती : 03
अंक : 153
चैंपियन : 01 (2008)
2008 के चैंपियन हेमिल्टन पिछले दो साल से शीर्ष तीन ड्राइवरों में भी जगह बनाने में नाकाम रहे। इस साल भले ही उन्होंने तीन रेस जीती हों लेकिन चैंपियनशिप का खिताब उनकी पहुंच से दूर लग रहा है। मर्सिडीज के साथ करार कर चुके हेमिल्टन का मैकलारेन के साथ यह आखिरी सत्र है इसलिए वह आखिरी चार रेसों में अपना पूरा दमखम लगाते नजर आएंगे।

-मार्क वेबर (आस्ट्रेलिया)
टीम : रेड बुल
रेस जीती : 02
अंक : 152
चैंपियन : 00
अपने 10 साल के कैरियर में मार्क वेबर का चैंपियन बनने का सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस सीजन दो रेस जीतने वाले वेबर की गाड़ी पिछले दो सीजन से तीसरे पायदान पर आकर अटक जाती है। उम्मीद है कि वह अगली रेसों में अच्छा प्रदर्शन कर एक बार फिर शीर्ष तीन में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन


नंबर गेम-
4: रेस जीतकर वेटल 2012 सत्र में टॉप पर चल रहे हैं।
3: वेटल ने पिछली तीन रेस लगातार अपने नाम की हैं।
6: अंक का फासला वेटल और दूसरे पायदान पर कायम अलोंसो के बीच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें