फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zolani Tete: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

Sat, 22 Aug 2026 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। टेटे पर यह हमला उनके घर पर ही हुआ।
विज्ञापन
जोलानी टेटे - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री गयटन मैकेंजी ने बताया है कि पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें घर में गोली मारी गई जिससे उनकी मौत हो गई। 38 वर्षीय टेटे पर यह हमला उस समय हुआ जब वे अपनी कार में सवार होकर घर पहुंचे थे और गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो  बदमाशों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


शानदार रहा टेटे का करियर
पुलिस के अनुसार, यह घटना पूर्वी केप के मडांत्सेन में हुई। हमलावरों ने नकाब पहन रखे थे। इस हमले में टेटे की कार में मौजूद 27 साल की एक महिला को भी कई गोलियां लगीं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि जोलानी टेटे ने अपने शानदार करियर के दौरान वर्ष 2007 से 2008 तक डब्ल्यूबीएफ (WBF) फ्लाईवेट और 2017 व 2019 में डब्ल्यूबीओ (WBO) बैंथमवेट वर्ग में विश्व खिताब के बेल्ट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें