फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2026: रोनाल्डो पर क्यों भड़के पूर्व स्वीडिश स्टार? बोले- उनका ईगो ही पुर्तगाल की टीम पर पड़ रहा भारी

Sun, 05 Jul 2026 01:42 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास

सार

पुर्तगाल की जीत के बावजूद क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर चर्चा में हैं। दिग्गज फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच ने उनकी भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप में उनके भरोसे पुर्तगाल से खिताब की उम्मीद करना सही नहीं होगा।
विज्ञापन
ज्लाटन इब्राहिमोविच और रोनाल्डो। - फोटो : IANS/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल की रोमांचक जीत के बाद दिग्गज फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर एक नया और तीखा तंज कसा है। ज्लाटन का मानना है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप में अगर पुर्तगाल 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मुख्य स्ट्राइकर बनाकर उतरेगा, तो टीम से खिताब जीतने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो की शारीरिक क्षमता पहले जैसी नहीं रही है। उनकी गति और फिनिशिंग में भी कमी आई है और मौजूदा प्रदर्शन से ज्यादा उनकी पहचान के आधार पर उन्हें टीम में जगह मिल रही है।

विज्ञापन


इब्राहिमोविच ने कहा कि पुर्तगाल के प्रशंसकों को जो हो रहा है, उसकी उम्मीद करनी चाहिए थी। 2026 में 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आक्रमण की अगुआई करने पर आप कुछ नहीं जीत सकते। खासकर तब, जब रामोस बेंच पर हों और मैदान पर आकर गोल भी कर दें।

इब्राहिमोविच ने रोनाल्डो के 'ईगो' पर भी निशाना साधा?
इब्राहिमोविच ने आगे कहा कि यह कोई महान नेतृत्व नहीं है। यह उनका ईगो है, जो टीम को बंधक बनाए हुए है। रोनाल्डो अपनी पुरानी धार और मूवमेंट खो चुके हैं। अब वह सिर्फ बॉक्स के अंदर नजर आते हैं। इस समय उनके पैरों से ज्यादा उनकी पहचान उनका साथ दे रही है। उन्हें लगातार शुरुआती एकादश में रखना सिर्फ पुरानी यादों के आधार पर लिया गया फैसला है।

क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल ने मैच कैसे जीता?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ने शानदार वापसी करते हुए क्रोएशिया को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। इस जीत के साथ पुर्तगाल ने प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में क्रोएशिया के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड भी कायम रखा और अब उसका सामना राउंड ऑफ-16 में स्पेन से होगा।
विज्ञापन

मैच का फैसला आखिरी मिनटों में कैसे हुआ?
पेनाल्टी शूटआउट की संभावना के बीच 94वें मिनट में पुर्तगाल ने निर्णायक गोल दागा। राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंकालो रामोस ने हेडर के जरिए गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में जोस्को ग्वार्डियोल ने बराबरी का गोल करने की कोशिश की, लेकिन लंबी VAR जांच के बाद बिल्ड-अप में इगोर मातानोविच को ऑफसाइड पाया गया और गोल रद्द कर दिया गया।

रोनाल्डो ने कौन सा खास रिकॉर्ड अपने नाम किया?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनाल्टी के जरिए पुर्तगाल का बराबरी का गोल किया। यह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में उनका पहला गोल था। उन्होंने यह उपलब्धि टूर्नामेंट में अपने रिकॉर्ड छठे वर्ल्ड कप अभियान के दौरान हासिल की। अब पुर्तगाल की टीम 7 जुलाई को राउंड ऑफ-16 में स्पेन के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें