2006 विश्व कप फाइनल का वह दर्दनाक पल
जिदान का नाम 2006 फीफा विश्व कप फाइनल की उस घटना से भी जुड़ा है, जिसे फुटबॉल इतिहास के सबसे चर्चित पलों में गिना जाता है। इटली के खिलाफ फाइनल में उन्होंने मार्को मातेरात्सी को हेडबट मार दिया था, जिसके बाद उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया। फ्रांस अतिरिक्त समय में अपने सबसे बड़े खिलाड़ी के बिना रह गया और आखिरकार पेनल्टी शूटआउट में हार गया। वह मुकाबला जिदान के शानदार खिलाड़ी करियर का आखिरी मैच भी साबित हुआ।
रियल मैड्रिड के साथ बनाया सुनहरा इतिहास
हालांकि बतौर कोच जिदान का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2016 से 2021 के बीच रियल मैड्रिड के साथ दो कार्यकाल में उन्होंने क्लब को यूरोप की सबसे सफल टीम बना दिया। वह आधुनिक दौर में लगातार तीन यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब जीतने वाले पहले कोच बने।
रियल मैड्रिड के साथ प्रमुख उपलब्धियां
- तीन बार यूईएफए चैंपियंस लीग विजेता (2016, 2017, 2018)
- दो बार ला लिगा चैंपियन
- दो बार फीफा क्लब विश्व कप विजेता
- दो बार यूईएफए सुपर कप विजेता
- दो बार स्पैनिश सुपर कप विजेता