फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरप्रीत सिंह बुंडेसलीगा में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले फुटबॉलर, बायर्न म्यूनिख के लिए किया डेब्यू

Tue, 17 Dec 2019 08:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सरप्रीत सिंह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

युवा मिडफील्डर सरप्रीत सिंह जर्मन लीग (बुंडेसलीगा) में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। सरप्रीत ने शनिवार रात वेर्डर ब्रेमेन के खिलाफ खेले गए मैच में बायर्न म्यूनिख के लिए डेब्यू किया। बायर्न म्यूनिख ने इस मैच में फिलिप कोटिन्हो की हैट्रिक की मदद से वेर्डर ब्रेमेन को 6-1 से करारी मात दी।

विज्ञापन


20 वर्षीय सरप्रीत ने प्री-सीजन के दौरान रियल मैड्रिड और आर्सेनल के खिलाफ अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। आधिकारिक पदार्पण से पहले उन्हें आठ बार बायर्न म्यूनिख के बेंच पर बैठना पड़ा था। न्यूजीलैंड में पैदा हुए सरप्रीत ने पिछले साल न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारत की धरती पर अपना पिछला मैच 2018 में इंटकॉन्टिनेंटल कप में न्यूजीलैंड के लिए खेला था। वह इस समय वेलिंगटन फोनिक्स के लिए खेलते हैं। फोनिक्स के लिए वह अब तक 39 मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें