फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम को 2022 विश्व कप एशियाई क्वालिफायर में मिला आसान ड्रा

Thu, 18 Jul 2019 11:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन फुटबॉल - फोटो : file
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम को 2022 विश्व कप एशियाई क्वालिफायर के दूसरे दौर में एशियाई चैंपियन कतर, ओमान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ई में रखा गया है। ड्रॉ बुधवार को एएफसीके कुआलालंपुर स्थित मुख्यालय में निकाला गया। यह ड्रॉ एएफसी एशियन कप चीन के राउंड के प्रारंभिक संयुक्त क्वालिफिकेशन के लिए भी है। एशिया की 40 टीमों को पांच-पांच टीमों के समूह में बांटा गया है। सभी टीमें एक दूसरे से एक दूसरे के मैदान पर पांच सिंतर से शुरू हो रहे राउंड रॉबिन मुकाबले खेलेंगी। ग्रुप की आठों विजेता टीमें और चार सर्वश्रेष्ठ उपविजेता 2022 विश्व कप क्वालिफायर के आखिरी दौर में और 2023 एएफसी एशियाई कप फाइनल्स में खेलेंगी जो चीन में होगा। टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमेच ने ड्रॉ को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमें हर प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना होगा। हम किसी को भी हलके में नहीं ले सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें