फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएफएफ तकनीकी समिति ने कोच पद के आवेदकों के वेतन पर विचार किया

Mon, 15 Apr 2019 10:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
football in india
विज्ञापन

एआईएफएफ तकनीकी समिति की सोमवार की बैठक में भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन करने वाले कई बड़े नामों के वेतन पर चर्चा की गई। बैठक में इस पद के लिए लगभग 40 उम्मीद्वारों के आवेदन की जांच की गई। 

विज्ञापन


समिति ने इसके अलावा तकनीकी निदेशक पद के लिए चार उम्मीद्वारों से अपनी प्रस्तुति पेश करने के लिए कहने का फैसला भी किया गया। एआईएफएफ को स्टीफन कान्सटेनटाइन के इस्तीफे के बाद खाली पड़े राष्ट्रीय टीम के कोच पद के लिए 250 से अधिक आवेदन आए थे। विभिन्न मानदंडों के आधार पर तकनीकी समिति के पास केवल 41 नाम भेजे गए थे। 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्याम थापा की अगुवाई वाली समिति ने सोमवार को अपनी बैठक में इन 41 नामों को दो अलग अलग सूचियों में विभक्त किया। 

पहली सूची में 17 नाम हैं जिनमें फ्रांस के विश्व कप विजेता कोच रेमंड डोमिनिक, इंग्लैंड के पूर्व कोच स्वेन गोरान एरिक्सन और सैम एलारडाइस भी शामिल हैं। ये वे कोच हैं जिनके पास पेशेवर लाइसेंस है और जिन्हें राष्ट्रीय टीम के साथ विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता में कोच की भूमिका निभाने का अनुभव है। 
विज्ञापन


दूसरी सूची में 14 नाम हैं जिनमें बेंगलुरु एफसी के पूर्व कोच अल्बर्ट रोका प्रमुख हैं। इनमें वे पेशेवर लाइसेंसधारक कोच हैं जिनके पास राष्ट्रीय टीम का अनुभव है लेकिन उन्होंने किसी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। 
विज्ञापन


तकनीकी समिति की अगली बैठक में इन 41 नामों पर आग चर्चा की जाएगी और इनकी संख्या 10-11 कर दी जाएगी। यह बैठक 23 अप्रैल को हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें