कौन हैं सताद्रु दत्ता?
सताद्रु दत्ता एक जाने-माने स्पोर्ट्स प्रमोटर और समाजसेवी हैं। वह भारत में कई फुटबॉल दिग्गजों को लाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके प्रयासों से लियोनल मेसी, पेले, डिएगो माराडोना और काफू जैसे महान खिलाड़ी भारत आए। दत्ता ‘सताद्रु दत्ता इनिशिएटिव’ नामक संस्था के संस्थापक हैं, जो खेलों के प्रचार, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट और सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई है।
मनोज तिवारी का तीखा हमला
इस पूरे मामले पर पूर्व क्रिकेटर और बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने आयोजक सताद्रु दत्ता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह आयोजन पूरी तरह शर्मनाक था और इसके लिए सख्त सजा मिलनी चाहिए। मनोज तिवारी ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते वह समझ सकते हैं कि यह स्थिति लियोनल मेसी के लिए कितनी अपमानजनक रही होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजक ने बंगाल के फुटबॉल प्रेमियों की मेहनत की कमाई और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले से ही इस आयोजन की विश्वसनीयता पर शक था और मेसी जैसे महान खिलाड़ी इससे बेहतर आयोजन के हकदार थे।
अब आगे क्या?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जांच के बाद सताद्रु दत्ता को रिहा किया गया है या नहीं। इस बीच लियोनल मेसी हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां GOAT टूर का अगला चरण आयोजित होना है। कोलकाता की घटना ने आयोजकों की विश्वसनीयता, सुरक्षा व्यवस्था और बड़े खेल आयोजनों की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।