फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Euro 2020: फाइनल से पहले WHO ने चेताया, की दर्शकों की बेहतर निगरानी की मांग 

Thu, 01 Jul 2021 07:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

डब्ल्यूएचओ यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा है कि पिछले हफ्ते मामलों की संख्या में 10 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
यूरो 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोप में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। अगले हफ्ते 12 जुलाई को यूरो 2020 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले डब्ल्यूएचओ यूरोप ने दर्शकों की बेहतर निगरानी की मांग की है। डब्ल्यूएचओ यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा है कि पिछले हफ्ते मामलों की संख्या में 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि यात्रा में छूट, सभाओं और सामाजिक प्रतिबंधों में ढील देने के कारण हुई है। दरअसल, यूरोप में 10 हफ्ते बाद सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। बता दें कि यूरो के सेमीफाइनल और फाइनल लंदन में होने हैं। उधर, ब्रिटेन में 24 घंटे में 26, 068 मामले सामने आए हैं। जनवरी के बाद से यह अब तक सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। ऐसे में दर्शकों के आवागमन से महामारी का खतरा और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें