फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिस मैचों में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देना ज्यादा बेहतर है : बिबियानो फर्नांडीज

Wed, 25 Jul 2018 09:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की अंडर-16 राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच बिबियानो फर्नांडीज ने कहा कि प्रैक्टिस मैचों में 'सेफ’ खेलने की बजाय जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देना ज्यादा बेहतर है। बिबियानो फर्नांडीज ने यह बात भारत की अंडर-16 टीम के मलयेशिया की अंडर-16 के खिलाफ दूसरे फ्रेंडली मैच की पूर्व संध्या पर कही। 

विज्ञापन


बिबियानो फर्नांडीज ने कहा, 'मलयेशिया जवाबी हमले वाली फुटबॉल खेलती है और उसके फुटबॉलर वैयक्तिक कौशल के लिहाज से काफी अच्छे हैं। जहां तक हमारे हर मैच में आखिरी क्षणों में गोल खाने की बात है तो इस बाबत मैं यही कहूंगा कि ये  फ्रेंडली मैच हैं और इनमें 'सेफ’ खेल कर एक गोल से हारने से बेहतर मेरी नजर में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देना बेहतर है। हमारी कोशिश मैच जीतने की है और ऐसा कर हम खुद को एएफसी अंडर-16 फाइनल्स में किसी भी स्थिति से निपटने में तैयार करने में जुटे हैं।

आगे बात करते हुए बिबियानो ने कहा कि, 'पिछले मैच में बराबरी पाने के फेर में एक डिफेंडर की एकाग्रता के चलते हम एक गोल खाए। हम जीत की राह पर लौटने की हम हरमुमकिन कोशिश कर रहे हैं। हम अपनी फिनिशिंग सुधारने पर काफी मेहनत कर रहे हैं।  हम हर मैच में गोल करने के मौके बना रहे हैं और यदि हम इन्हें गोल में तब्दील कर दें तो इसी से पूरी कहानी बदल जाएगी। यदि हमारे लड़के गोल के इन मौकों को भुनाना शुरू कर देंगे तो फिर हमें कोई नहीं रोक पाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें