फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज फुटबॉलर वेन रूनी गिरफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

Tue, 08 Jan 2019 05:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व स्टार फुटबॉलर वेन रूनी को पिछले महीने शराब पीकर नशे में आम लोगों के बीच गाली-गलौच करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके लिए उन्होंने 25 डॉलर (करीब 1740 रुपये) का जुर्माना भी चुकाया।

विज्ञापन


वॉशिंगटन एबीसी 7 न्यूज और द एथलेटिक के हाथ कोर्ट के जो कागजात लगे हैं, उसके मुताबिक रूनी को वर्जीनिया के लौउडान काउंटी में 16 दिसंबर को नशे में बद्जुबानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हालांकि जुर्माना और अदालती खर्चों का भुगतान करने के बाद शुक्रवार को रिहा कर दिया गया।

रूनी के फुटबॉल क्लब डीसी यूनाइटेड ने कहा, ‘हमें उन खबरों के बारे में पता है जिसमें दिसंबर में रूनी की गिरफ्तारी की बात कही गई है। हमें इसमें मीडिया की दिलचस्पी के बारे में भी पता है लेकिन हम मानते हैं कि यह रूनी का निजी मामला है और डीसी यूनाइटेड अंतरिक स्तर पर इससे निपटेगा।’
विज्ञापन


रूनी को इंग्लैंड में भी नशे में वाहन चलाने के आरोप में सितंबर 2017 में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन पर दो साल तक वाहन नहीं चलाने की सजा दी गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें