फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाइटेड के कप्तान रूनी को दो झटके, टीम से भी बाहर

Thu, 18 Feb 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड के कप्तान वायने रूनी को हाल ही में सम्पन्न हुए मुकाबले में दो बड़े झटके लगे। वह 6 माह के लिए टीम से बाहर भी हो गए।
विज्ञापन


बीते शनिवार को यूएफा चैंपियंस लीग में संदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान रूनी चोटिल हो गए। खबरों के मुताबिक, मैदान की खराब लाइटिंग व्यवस्था के चलते वह अपने घुटने पर चोट लगा बैठे।

नतीजन, वह टूर्नामेंट में आगे के मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें 6 माह के लिए आराम दिया गया है। इस मैच में सिर्फ कप्तान रूनी को चोट का सामना ही नहीं करना पड़ा बल्कि वह संदरलैंड से वह मैच 2-1 से भी गंवा बैठे।
विज्ञापन


पीएसजी ने चेल्सी को हराया
पेरिस में हुए फुटबॉल मैच में उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी के शानदार गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने यूएफा चैंपियंस लीग अंतिम 16 के पहले चरण के मुकाबले में चेल्सी को 2-1 से पराजित कर दिया। दोनों टीमें दूसरे चरण में नौ मार्च को भिड़ेंगी।

पीएसजी की ओर से ज्लाटान इब्राहिमोविक ने मैच के 39वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद जॉन ओबि मिकेल ने 45वें मिनट में गोल चेल्सी को 1-1 की बराबरी दिला दी।
विज्ञापन


पीएसजी के लिए कावानी ने 78वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी।

बेनफिका ने जेनित को दी शिकस्त
एक अन्य चैंपियंस लीग अंतिम 16 के पहले चरण के मुकाबले में बेनफिका ने जेनित पीटर्सबर्ग को 1-0 से पराजित कर दिया। बेनफिका की ओर से एकमात्र गोल ओलिविरा जोनास ने 90वें मिनट में किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें