फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार फुटबॉलर रूनी शुरू करेंगे नई पारी, कोच के रूप में डर्बी काउंटी से किया 18 माह का करार

Wed, 07 Aug 2019 06:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

- दो साल पहले ही छोड़ दिया डीसी यूनाइटेड का दामन 
- 25 गोल दागे रूनी ने डीसी के लिए एमएसएल में 
- 306 कुल गोल रूनी ने अब तब 721 क्लब मैचों में किए हैं   
- 53 रिकॉर्ड गोल अमेरिका की ओर से 15 साल में 120 मैचों में किए। वह अमेरिका की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर हैं 
विज्ञापन
Wayne Rooney
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान रहे वेन रूनी ने मंगलवार को अपने करिअर की नई पारी की शुरुआत की और कदम बढ़ा दिए। उन्होंने मंगलवार को डर्बी काउंटी क्लब के साथ खिलाड़ी कम कोच के रूप में नया करार किया। यह करार 18 माह का है।

विज्ञापन


डर्बी के कार्यकारी अध्यक्ष मेल मॉरिस ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वेन रूनी डर्बी काउंटी में शामिल हो गए। सबसे अहम बात यह है कि वह एक खिलाड़ी के रूप में हम से जुडे़ हैं लेकिन वह कोचिंग की जिम्मेदारी भी निभाना चाहते हैं। वह हमारी अकादमी के युवा फुटबॉलरों को निखारेंगे।

33 वर्षीय रूनी ने पिछले साल ही डीसी यूनाइटेड के साथ चार साल का करार किया था जो 2021 में खत्म होना था। उन्होंने दो साल पहले ही डीसी को छोड़ डर्बी का दामन थाम लिया। हालांकि वह अपनी नई भूमिका जनवरी से संभालेंगे। इस सत्र में वह डीसी में रहेंगे। उन्होंने डीसी की ओर से मेजर सॉकर लीग (एमएसएल) में 45 मैचों में 25 गोल दागे। 2019 में उन्होंने 23 मैचों में 13 गोल किए। मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी रूनी एवर्टन छोड़ डीसी में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


रूनी ने कहा कि 'डर्बी काउंटी ने मुझे जो मौका दिया है उसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मैं जनवरी में फिलिफ कोकू उनके कोचिंग स्टाफ और टीम से जुड़ने के लिए बेताब हूं। मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा यकीन है। मैं सभी से मिलने खासकर समर्थकों के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। मैं डर्बी काउंटी में खिलाड़ी और कोच के रूप में अपनी नई पारी को लेकर रोमांचित हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें