फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास ले चुके रूनी एक बार फिर मैदान पर बिखेरेंगे जलवा, इंग्लैंड के लिए खेलेंगे अपना विदाई मैच 

Mon, 05 Nov 2018 03:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Wayne Rooney
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वेन रूनी एक बार फिर राष्ट्रीय टीम की ओर से मैदान पर उतरकर अपना विदाई मैच खेलेंगे। वाशिंगटन डीसी की ओर से खेलने वाले रूनी 15 नवंबर को वेंबेले में अमेरिका के खिलाफ मैत्री मैच में न सिर्फ इंग्लैंड की जर्सी पहनकर खेलेंगे बल्कि टीम की अगुआई भी करेंगे। 

विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच यह मैच रूनी फाउंडेशन के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से खेला जाएगा। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले 33 वर्षीय रूनी ने थ्री लायंस के लिए आखिरी मैच 2016 में वेंबेले में ही स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

वाशिंगटन डीसी के लिए दागे हैं 12 गोल   
जुलाई में वाशिंगटन डीसी क्लब का थामन थामने के बाद से रूनी ने 12 गोल दागे हैं और उन्होंने मेजर लीग सॉकर में तालिका में निचले पायदान से क्लब को प्ले ऑफ में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि मैनचेस्टर यूनाइटेड और एवर्टन का यह फॉरवर्ड शूटऑउट में पेनाल्टी से चूक गया और टीम नॉकआउट में बाहर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-120वां मैच होगा यह इंग्लैंड की ओर से रूनी का 
- 53 रिकॉर्ड गोल किए हैं रूनी ने इंग्लैंड की ओर से  
-संन्यास के बाद करेंगे वापसी, अमेरिका के खिलाफ 15 को अंतिम बार उतरेंगे इंग्लैंड की जर्सी में 
-दो साल पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था वेन ने राष्ट्रीय टीम के लिए अंतिम मैच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें