फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: वेलेंसिया को हराकर चौथे स्थान पर पहुंचा विलारियल

Mon, 02 May 2016 07:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विलारियल फुटबॉल क्लब ने रविवार को स्थानीय प्रतिद्वंद्वी वेलेंसिया को 2-0 से पराजित कर ला लीग में चौथा स्थान सुनिश्चित कर लिया। इसके अलावा उसने चैंपियंस लीग के अगले सीजन के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन


इस जीत के बाद विलारियल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब लीवरपूल को भी चेतावनी दे दी है जिसके खिलाफ वह यूरोपा लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में भिड़ेगा।

यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में विलारियल ने लीवरपूल को 1-0 से मात दी थी। वेलेंसिया के खिलाफ जीत में विलारियल की ओर से स्पेनिश खिलाड़ी सैमुएल गार्सिया और रोबर्टो सोल्डाडो ने अहम भूमिका निभाई। सैमुएल ने मैच के 14वें मिनट में गोल कर विलारियल को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद 33वें मिनट में सोल्डाडो ने शानदार गोल कर विलारियल की बढ़त को दोगुना कर दिया जो आखिर तक कायम रहा। विलारियल के 36 मैचों में 64 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

तालिका में बार्सिलोना (85) पहले, एटलेटिको मैड्रिड (85) दूसरे और रियल मैड्रिड (84) तीसरे स्थान पर है। विलारियल एथलेटिक बिल्बावो (58) से छह अंक ऊपर हैं जबकि उसे अभी दो और मुकाबले खेलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें