वियतनाम में एक सेवानिवृत्त शिक्षक कला का शानदार नमूना पेश करते हुए अंडों के छिल्कों से विश्व कप के शुभंकर की यादगार चीजें बना रहा है। फुटबॉल के प्रति जुनूनी एनगुयेन थांह टाम (67 वर्षीय) हर दिन ये मॉडल बनाने में घंटों बिता देते हैं। उनके ज्यादातर मूर्तिंया टूर्नामेंट के शुभंकर 'जाबिकावा' की है। उन्होंने फुटबाल नायक क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी की छोटी-छोटी मूर्तियां भी बनाई हैं।