फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्री मैच में भारतीय महिला फुटबॉल टीम को मिली हार, वियतनाम ने 3-0 से हराया

Sun, 03 Nov 2019 09:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम
विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हनोई में खेले गए पहले फीफा मैत्री मैच में वियतनाम के हाथों 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वियतनाम की ओर से थी न्हुंग (8वें मिनट), थी वान (82वें मिनट) और थी थुये हांग (89वें मिनट) ने गोल किए। अदिति चौहान ने मैच के 12वें मिनट में शानदार बचाव कर वियतनाम की बढ़त को दोगुना करने से रोका। पहले हाफ के 30वें मिनट में बाला देवी ने शानदार प्रयास किया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के पास से निकल गई।

विज्ञापन


वियतनाम की टीम भारतीय रक्षापंक्ति को बार-बार छकाने में कामयाब रही लेकिन मैच के 80वें मिनट तक अदिति उन्हें गोल करने से रोकने में सफल रही। आखिरी दस मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने ढिलाई बरती जिसका वियतनाम ने फायदा उठाकर दो और गोल कर दिए।  दो मैचों की सीरीज का अंतिम मैत्री मैच बुधवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें