भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हनोई में खेले गए पहले फीफा मैत्री मैच में वियतनाम के हाथों 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वियतनाम की ओर से थी न्हुंग (8वें मिनट), थी वान (82वें मिनट) और थी थुये हांग (89वें मिनट) ने गोल किए। अदिति चौहान ने मैच के 12वें मिनट में शानदार बचाव कर वियतनाम की बढ़त को दोगुना करने से रोका। पहले हाफ के 30वें मिनट में बाला देवी ने शानदार प्रयास किया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के पास से निकल गई।