फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल फैंस को पिंजरे में किया कैद, यूएई के खिलाफ मैच से पहले का मामला

Fri, 11 Jan 2019 09:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में जारी एएफसी एशियाई कप में भारतीय टीम को युएई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से ठीक पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखते ही दुनिया भर के तमाम खेलप्रेमी सहम उठेंगे। दरअसल, गुरुवार को युएई के खिलाफ मैच से पहले कुछ भारतीय प्रशंसकों को पक्षियों के पिंजरे में बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन


अब वीडियो वायरल होने के बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस वीडियो में पक्षियों के पिंजरे में कुछ मजदूर कैद है और एक आदमी हाथ में डंडा (छड़ी) लेकर बाहर बैठा है। 

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हाथ में छड़ी लेकर आदमी मजदूरों से पूछता है कि वे किसका समर्थन कर रहे हैं तो मजदूर कहते हैं भारतीय टीम का। इस पर वह मजदूरों को कहता है कि यह सही नहीं है क्योंकि वे यूएई में रहते है और उन्हें यूएई का समर्थन करना चाहिए। 
विज्ञापन


आरोपी पिंजरे पर छड़ी घुमाते हुए एक बार फिर सवाल करता है। प्रश्न वही होतो है कि किसका समर्थन करोगे, लेकिन इस बार बंधक मजदूरों का जवाब भारत के बजाय युएई होता है, जिसके बाद पिंजरा खुलता है और मजदूरों को आजाद कर दिया जाता है।

विज्ञापन

फिर क्या हुआ?

यूएई के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने एक बयान में कहा,  'वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति को दिखाया गया है जिसने पक्षियों के पिंजरे में एशियाई मूल के कई पुरुषों को कैद कर रखा है और वह कैदियों को एएफसी एशियई कप में भारत के खिलाफ मैच में यूएई की राष्ट्रीय टीम का समर्थन करने को कह रहा है।'

यूएई में ऐसे मामलों में छह महीने से 10 साल तक की सजा और 50,000 से 20 लाख दिरहम (13,611 डालर से 5.44 लाख डालर) तक का जुर्माना हो सकता है। बताते चलें कि अबुधाबी में खेले गए इस मैच में यूएई ने भारत को 2-0 से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें