आइसलैंड ने इंग्लैंड को यूरो कप में हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। सोमवार को आइसलैंड से हारने के बाद इंग्लैंड का सफर खत्म हो गया। इस जीत के बाद आइसलैंड की टीम के हौंसले बुलंद हैं। आसइलैंड के कोच हीमिर हॉलग्रिसन ने इस जीत को जिंदगी बदल देने वाली जीत करार दिया।
कोच हॉलग्रिसन ने कहा कि अगर आपको जिंदगी में कुछ बड़ा करना है, तो मौकों के लिए तैयार रहें। हमारी टीम इसके लिए तैयार थी और हमें एक बेहतरीन मौका मिला। इस जीत से इनकी जिदगी बदल सकती है।
Football can create the most incredible stories. Well played, @footballiceland!#EURO2016 pic.twitter.com/WYIKmn07tv— UEFA EURO 2016 (@UEFAEURO) 27 June 2016