फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

La Liga: इबार से हारकर वेलेंसिया की चैंपियंस लीग की उम्मीदें धूमिल पड़ी

Fri, 26 Jun 2020 05:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ला लीगा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में वेलेंसिया की इबार से 1-0 से हार के कारण यूरोपीय चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इस परिणाम के बाद वेलेंसिया आठवें स्थान पर बना हुआ है और वह चौथे नंबर पर काबिज सेविला से सात अंक पीछे है।

विज्ञापन


लीग में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस मैच में जीत पर वेलेंसिया संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच जाता। वह यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में भी पिछड़ गया है तथा छठे नंबर पर काबिज विल्लारीयाल से दो अंक पीछे है।

इबार ने ज्योफ्री कोंडोगबिया के 16वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से जीत दर्ज की। वह अब भी 17वें स्थान पर बना हुआ है, लेकिन दूसरी डिवीजन में खिसकने के लिए तय अंकों से अभी चार अंक ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें