फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा होगा बोल्ट का इस टीम के लिए फुटबॉल खेलने का सालों पुराना सपना  

Wed, 16 Aug 2017 05:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
उसेन बोल्ट
विज्ञापन
करियर की आखिरी रेस में हैमस्ट्रैंग इंजरी के कारण दौड़ पूरी नहीं कर पाने वाले जमैकाई धावक एक बार फिर इंग्लैंड के दर्शकों के सामने नजर आएंगे। इस बार वो ट्रैक एंड फील्ड में नहीं बल्कि फुटबॉल के मैदान पर दो-दो हाथ करते दिखाई देंगे। बोल्ट का सपना था कि वो इंग्लिश क्लब मैन्चेस्टर यूनाइटेड के लिए खेले लेकिन उनका ये सपना अधूरा रह गया था। लेकिन ट्रैक को अलविदा कहने के बाद अब उनका सालों पुराना यह सपना पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन


स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के खिलाफ एक  चैरिटी मैच खेलने के लिए उसेन बोल्ट ने मैन्चेस्टर यूनाइटेड के साथ अनुबंध किया है। इस अनुबंध के बाद बोल्ट ने कहा, वह इस पल का सालों से इंतजार कर रहे थे, वो चोट से उबरकर जल्दी ही इसके लिए तैयारी शुरू कर देंगे। 

इस मैच में बोल्ट रेयान गिग्स और पॉल सकॉलेस जैसे जाने माने दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे। 2 सितंबर को खेले जाने वाले इस मैच के लिए बोल्ट जर्मन क्लब बोरुसिया डोरमुन्ड क्लब के साथ ट्रेनिंग करेंगे। बोल्ट ने इस बारे में कहा, मैं फुटबॉल खेलना चाहता हूं और ये एक ऐसा क्षेत्र है मैं जहां सफल हो सकता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और लुई सुरेज जैसे खिलाड़ी भी खेलने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें