अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम के पुरुष टीमों के बराबर वेतन की मांग को लेकर किए गए दावे को एक अदालत ने खारिज कर दिया है। कैलिफोर्निया की एक जिला अदालत के न्यायाधीश आर गैरी क्लॉस्नर ने महिला टीम के पुरुषों के बराबर वेतन तथा सुविधाएं मिलने के दावे का खारिज कर दिया और इस मामले में अमेरिका फुटबॉल महासंघ के पक्ष में फैसला दिया। अदालत ने इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों द्वारा पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में समान सुविधा नहीं मिलने के दावे को भी खारिज कर दिया। मामले के ट्रायल की तारीख 16 जून तय की गई है।