फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में महिला फुटबॉलरों का समान वेतन का दावा खारिज

Sun, 03 May 2020 07:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम के पुरुष टीमों के बराबर वेतन की मांग को लेकर किए गए दावे को एक अदालत ने खारिज कर दिया है। कैलिफोर्निया की एक जिला अदालत के न्यायाधीश आर गैरी क्लॉस्नर ने महिला टीम के पुरुषों के बराबर वेतन तथा सुविधाएं मिलने के दावे का खारिज कर दिया और इस मामले में अमेरिका फुटबॉल महासंघ के पक्ष में फैसला दिया। अदालत ने इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों द्वारा पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में समान सुविधा नहीं मिलने के दावे को भी खारिज कर दिया। मामले के ट्रायल की तारीख 16 जून तय की गई है।

विज्ञापन


खिलाड़ियों की प्रवक्ता मौली लेविनसन ने कहा कि वह इस फैसले को चुनौती देने के बारे में विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा, हम इस फैसले से हैरान औऱ निराश हैं। लेकिन हम समान वेतन को लेकर अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें