फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA vs Paraguay: अमेरिका ने पराग्वे को हराकर विश्व कप में जीत से की शुरुआत, फोलारिन ने दागे दो गोल

Sat, 13 Jun 2026 08:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस

सार

FIFA World Cup 2026 USA vs Paraguay: अमेरिका ने फीफा विश्व कप के मुकाबले में पराग्वे को एकतरफा अंदाज में मात दी। अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराया। फीफा विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब अमेरिका ने एक ही मैच में चार गोल किए हैं।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप - फोटो : fifa.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सह- मेजबान अमेरिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में पराग्वे को एकतरफा अंदाज में 4-1 से हराया। अमेरिका के लिए फोलारिन बालोगुन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। टीम ने शुरुआत से लेकर अंत कर दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। पराग्वे की टीम अमेरिका को चुनौती नहीं दे सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका ने इस मैच में विश्व कप के इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

पहले हॉफ में बनाया दबदबा
अमेरिका ने इस मैच के पहले हॉफ में ही दबदबा बना लिया था। सातवें मिनट में ही डेमियन बोबाडिला ने गोल दागकर अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद फोलारिन ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने पहले 31वें मिनट में पराग्वे के गोल पोस्ट को भेदा और फिर पहले हॉफ के इंजुरी समय में गोल दागा। इस तरह अमेरिका ने पहले हॉफ तक 3-0 की बढ़त अपने नाम कर ली थी। पहले हॉफ में पूरी तरह अमेरिका का दबदबा देखने को मिला और पराग्वे की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। 

दूसरे हॉफ में पराग्वे ने की वापसी की कोशिश
पहले हॉफ में बुरी तरह पिछड़ने के बाद पराग्वे के लिए मॉरिसियो ने गोल का खाता खोला। मॉरिसियो ने 73वें मिनट में गोल दागा जिससे स्कोर 3-1 हो गया। अमेरिका ने इस बाद आक्रामकता बढ़ाई और एक बार फिर पराग्वे के डिफेंस को भेदने की कोशिश की। निर्धारित 90 मिनट पूरे होने के बाद सात मिनट तक अतिरिक्त समय जोड़ा गया। इसमें पराग्वे की कोशिश किसी तरह बराबरी हासिल करने की थी, लेकिन अमेरिका ने भी उम्मीद नहीं छोड़ा। अमेरिका ने लगातार हमले जारी रखे और पराग्वे के डिफेंस को भेदने में सफल रहा। अमेरिका के लिए गियोवानी रेयना ने अंतिम सीटी बजने से चंद सेकेंड पहले गोल दागा और टीम को 4-1 से आगे कर दिया। इस तरह अमेरिका ने इस मैच में दमदार जीत दर्ज की।   
विज्ञापन

ग्रुप डी में शीर्ष पर अमेरिका
अमेरिका ग्रुप डी में शामिल है और पहले मैच जीत से उसे पूरे तीन अंक मिले हैं। अमेरिका फिलहाल अपने ग्रुप में शीर्ष पर है, जबकि पराग्वे चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप में तुर्किये और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी शामिल हैं जिन्होंने अब तक फीफा विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें