फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2010 वर्ल्ड कप में गोल्डन बॉल विजेता उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर फोरलेन ने लिया संन्यास

Thu, 08 Aug 2019 06:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डिएगो फोरलेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

2010 फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 5 गोल कर गोल्डन बॉल का अवार्ड जीतने वाले उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर डिएगो फोरलेन ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया। फोरलेन के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ही उरुग्वे 40 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची थी। तब उसे नीदरलैंड ने 3-2 से हराया था।

विज्ञापन


40 साल के फोरलेन ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, ‘21 साल के करियर के बाद मैंने पेशेवर फुटबॉलर के तौर पर संन्यास लेने का निर्णय लिया है। बेहतरीन यादों और भावनाओं के साथ एक बेहतरीन सफर का अंत कर रहा हूं। अब नई चुनौतियों का सामना करूंगा।

फोरलेन के नेतृत्व में ही उरुग्वे की टीम कोपा अमेरिका 2011 की चैम्पियन बनी थी। तब फाइनल में उसने पैराग्वे की टीम को 3-0 से हराया था। 21 साल के करियर में फोरलेन तीन महाद्वीप के क्लबों के साथ खेले। उन्होंने 1996 में अर्जेंटीना के क्लब इंडिफेडेंट के साथ करियर की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें