Sevilla win record sixth title
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेनिश फुटबॉल क्लब सेविला ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में इंटर मिलान को 3-2 से हराकर छठी बार यूईएफए यूरोपा लीग चैंपियन का ताज अपने नाम किया। सेविला के लिए ल्यूक डी यॉन्ग ने दो और डिएगो कार्लोस ने एक गोल दागा। वहींं, इंटर मिलान की ओर से रोमेलु लुकाकू और डिएगो गोडिन ने 1-1 गोल किया।
बगैर दर्शकों के जर्मनी के कोलोन शहर के खाली स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में गजब का रोमांच देखने को मिला। मैच के पांचवे मिनट में ही मिलान की ओर से रोमेलु लुकाकू ने पेनल्टी से दाग दिया। इसके बाद 12वें मिनट में सेविला के ल्यूक डी यॉन्ग ने गोल करते हुए मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।