फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपा लीग: सेविला रिकॉर्ड छठी बार चैंपियन, फाइनल में इंटर मिलान को 3-2 से पीटा

Sat, 22 Aug 2020 07:10 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sevilla win record sixth title - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
स्पेनिश फुटबॉल क्लब सेविला ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में इंटर मिलान को 3-2 से हराकर छठी बार यूईएफए यूरोपा लीग चैंपियन का ताज अपने नाम किया। सेविला के लिए ल्यूक डी यॉन्ग ने दो और डिएगो कार्लोस ने एक गोल दागा। वहींं, इंटर मिलान की ओर से रोमेलु लुकाकू और डिएगो गोडिन ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन


बगैर दर्शकों के जर्मनी के कोलोन शहर के खाली स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में गजब का रोमांच देखने को मिला। मैच के पांचवे मिनट में ही मिलान की ओर से रोमेलु लुकाकू ने पेनल्टी से दाग दिया। इसके बाद 12वें मिनट में सेविला के ल्यूक डी यॉन्ग ने गोल करते हुए मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें