फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग फाइनल: बायर्न म्यूनिख ने छठवीं बार जीता खिताब, पीएसजी को 1-0 से हराया

Mon, 24 Aug 2020 01:23 AM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चैंपियंस लीग के फाइनल मैच में जीत के बाद खिताबी ट्राफी के साथ बायर्न म्यूनिख के खिलाड़ी। - फोटो : Twitter -: @ChampionsLeague
विज्ञापन

यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में पहली बार पहुंची पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को बायर्न म्यूनिख ने खिताबी मुकाबले में 1-0 से हरा दिया। भारतीय समयानुसार रविवार देर रात हुए इस मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों में से किसी के भी खाते में कोई गोल दर्ज नहीं हुआ। हालांकि दूसरे हाफ में बायर्न के लिए किंग्सली कोमान ने हेडर से 59वें मिनट में पहला गोल दागा। इसी के साथ टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। यह बढ़त खेल का समय समाप्त होने तक बरकरार रही और बायर्न म्यूनिख ने खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले पीएसजी के नेमार 2 और किलियन एम्बाप्पे ने 1 बार गोल का मौका गंवाया। वहीं, बायर्न के लेवनडॉस्की भी दो बार गोल से चूक गए।

विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले बायर्न की टीम सात साल पहले फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन भी बनी थी। बहरहाल, ब्राजीली स्टार नेमार की टीम पीएसजी ने फाइनल में पहुंचने से पहले सेमीफाइनल में लिपजिग को 3-0 से हराया था। जबकि अन्य सेमीफाइनल में बायर्न ने लियोन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से शिकस्त देकर सात साल में पहली और कुल 11वीं बार चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया। लिस्बन में बायर्न ने अपने तीन मैच चेल्सी, बार्सिलोना और लियोन के खिलाफ खेले हैं, जिसमें 15 गोल किए हैं जबकि उसके खिलाफ तीन गोल हुए हैं।

पहले हाफ में दोनों टीमों को 2-2 कॉर्नर मिले
पहले हाफ में पीएसजी की ओर से 8 और बायर्न के खिलाड़ियों ने 9 फाउल किए। दोनों टीमों को 2-2 कॉर्नर मिले, लेकिन कोई भी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सका।

शानदार फॉर्म में लेवांडोवस्की
बायर्न की टीम अब तक टूर्नामेंट में 42 गोल कर चुकी है, जबकि पीसीजी के खिलाड़ियों ने 25 गोल किए हैं। बायर्न की उम्मीदें अपने स्टार फुटबॉलर रॉबर्ट लेवांडोवस्की पर रहेंगी जो बेहतरीन फॉर्म में हैं। अब तक लीग में सर्वाधिक 15 गोल कर चुके हैं। इसके अलावा सर्ज नाबरी भी हैं जिन्होंने सेमीफाइनल में दो गोल किए थे।
विज्ञापन


नौ यूरोपियन मैच जो 2019-20 सत्र में लेवांडोवस्की ने खेले हैं, सभी में गोल किए हैं। जबकि पीएसजी का दारोमदार दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार, माउरो और काइलिन म्बापे पर था। अब इस मैच की विजेता यानी बायर्न म्यूनिख 24 सितंबर को बुडापेस्ट में यूफा सुपर कप में खेलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें