दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट यूईएफए चैंपियंस लीग की एक बार फिर से मैदान पर वापसी हो रही है। कोरोना वायरस के चलते स्थगित सत्र 148 दिन के बाद शुक्रवार (आज) से शुरू हो रहा है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए कई तरह की सावधानियों के साथ इसकी शुरुआत फिर से हो रही है।
मुकाबले दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेले जाएंगे। मैदान पर थूकना मना है, अगर ऐसा करते हुए खिलाड़ी पकड़े जाते हैं तो उन्हें यलो कार्ड मिलेगा। संक्रमण के खतरे को देखते हुए मैच में 30 फुटबॉल इस्तेमाल की जाएंगी। चैंपियंस लीग लीग में 12 मार्च को दो मुकाबले खेले गए थे। कोरोना के चलते पहली बार लीग में क्वार्टर और सेमीफाइनल एक ही लेग में होंगे।