फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग्स कप में बेहतर रहेगा भारतीय टीम का प्रदर्शन : उदांता  

Tue, 14 May 2019 09:59 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उदांता सिंह
विज्ञापन

भारत के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर उदांता सिंह का मानना है कि थाइलैंड में अगले महीने होने वाले किंग्स कप टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बेहतर होगा चूंकि टीम ने इस साल एशियाई कप में भी अच्छा खेल दिखाया है। 

विज्ञापन


भारतीय टीम जनवरी में यूएई में हुए एशियाई कप में नाकआउट दौर में प्रवेश के करीब पहुंची लेकिन आखिरी क्षणों में गोल करके बहरीन ने भारत की उम्मीदें तोड़ दीं। भारतीय टीम 5 जून से थाइलैंड में होने वाले किंग्स कप में खेलेगी। 

उदांता ने कहा, ‘एएफसी एशियाई कप में हमने दिखा दिया कि हम क्या कर सकते हैं। हम बदकिस्मत रहे कि अगले दौर में नहीं पहुंच सके लेकिन थाइलैंड पर मिली जीत बताती है कि हमारी युवा टीम कितनी प्रतिभाशाली है।’ उन्होंने कहा, ‘यहां से हमारा प्रदर्शन बेहतर ही होगा। किंग्स कप इसके लिए अच्छा मंच साबित होगा।’ भारत को पहले मैच में कैरेबियाई टीम कुराकाओ से खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें