फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: ओमान को हराकर यूएई 1990 के बाद पहली बार विश्व कप में जगह बनाने के करीब, इराक ने भी बढ़ाई उम्मीदें

Sun, 12 Oct 2025 12:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इस हार के साथ ओमान की इतिहास रचने की उम्मीदें फिलहाल खत्म हो गईं। तीन टीमों के ग्रुप ए में ओमान अब स्वत: क्वालिफाई नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
यूएई की टीम - फोटो : UAE Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोहा में शनिवार को खेले गए एशियाई क्वालिफाइंग मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ओमान को 2-1 से हराकर 1990 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया। इस जीत के साथ यूएई चौथे दौर में शीर्ष पर पहुंच गया है और अब उसे मंगलवार को कतर के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है ताकि वह सीधे 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सके।

ओमान की उम्मीदों को झटका

विज्ञापन

इस हार के साथ ओमान की इतिहास रचने की उम्मीदें फिलहाल खत्म हो गईं। तीन टीमों के ग्रुप ए में ओमान अब स्वत: क्वालिफाई नहीं कर सकेगा। हालांकि, टीम के पास अभी भी दूसरे स्थान पर रहकर पांचवें दौर में पहुंचने का मौका है।
 

 

यूएई की रोमांचक जीत की कहानी

विज्ञापन

मैच के 12वें मिनट में यूएई आत्मघाती गोल के कारण पिछड़ गया था। लेकिन टीम ने शानदार वापसी की और 76वें मिनट में मार्कस मेलोनी ने गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके सात मिनट बाद सिआओ लुकास ने निर्णायक गोल करते हुए यूएई को बढ़त दिलाई, जो मैच के अंत तक कायम रही।

इराक की जीत से ग्रुप बी में रोमांच

विज्ञापन

उधर ग्रुप बी के मुकाबले में इराक ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी जिदान इकबाल के गोल की बदौलत इंडोनेशिया को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ इराक अंक तालिका में सऊदी अरब की बराबरी पर आ गया है। दोनों टीमों का अगला मुकाबला मंगलवार को होगा, जो ग्रुप शीर्ष और सीधे क्वालीफिकेशन की दौड़ तय करेगा। अगर इराक सऊदी अरब को हरा देता है, तो वह 1986 के बाद पहली बार विश्व कप में जगह बनाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें