फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल पंचाट में यूएई की अपील खारिज, एशियाई कप में कतर की जीत पर उठाए थे सवाल

Tue, 04 Aug 2020 04:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

खेल पंचाट (कैस) ने कतर के खिलाफ यूएई द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप को खारिज कर दिया है। यूएई ने यह आरोप लगाया था कि कतर ने 2019 एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत के दौरान अयोग्य खिलाड़ी को मैदान पर उतारा था। कतर ने अबु धाबी में सेमीफाइनल में 4-0 से जीत दर्ज की थी और बाद में पहली बार एशियाई कप का खिताब जीतने में सफल रहा।

विज्ञापन


यूएई ने सेमीफाइनल में हार के बाद विरोध दर्ज कराया था कि कतर के स्टार फारवर्ड अलमोएज अली और डिफेंडर बसाम अल रावी अयोग्य थे, क्योंकि उनकी माता का जन्म कतर में नहीं हुआ था। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) और फिर उसकी अपील समिति ने यूएई के विरोध को खारिज कर दिया था।

यूएई महासंघ ने इसके बाद खेल पंचाट का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने अल रावी के खिलाफ विरोध वापस ले लिया क्योंकि उन्हें सेमीफाइनल के दौरान निलंबित कर दिया गया था। कैस ने मार्च में इस मामले की सुनवाई की थी और उसने कहा कि अली की मां का जन्म कतर में हुआ और उनके पास कतर और सूडान की दोहरी नागरिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें