फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-17 FIFA WC: भारतीय कोच ने कहा- अंडर-17 फीफा विश्वकप के लिए टीम तैयार, कलिंगा स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी

Sun, 09 Oct 2022 11:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

कलिंगा स्टेडियम फीफा का अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप कराने के लिए तैयार है। स्टेडियम में लगभग सभी सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं। इस स्टेडियम में ग्रुप स्तर के पांच मैच होंगे, जिसमें ग्रुप ए के सभी मैच शामिल हैं।
विज्ञापन
कलिंगा स्टेडियम में उद्घाटन समारोह होगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप मंगलवार से शुरू होगा। भारतीय टीम से ज्यादा अपेक्षा तो नहीं है लेकिन कोच थॉमस डेनेर्बी का मानना है कि हमारी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच नंबर एक अमेरिका से खेलेगी। कोच ने कहा, हम परिणाम पर नहीं अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं। हम संघर्ष के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


कलिंगा स्टेडियम में उद्घाटन समारोह
कलिंगा स्टेडियम फीफा का अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप कराने के लिए तैयार है। स्टेडियम में लगभग सभी सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं। इस स्टेडियम में ग्रुप स्तर के पांच मैच होंगे, जिसमें ग्रुप ए के सभी मैच शामिल हैं। भारत ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ यहां मुकाबला करेगा।

ग्रुप बी का नाइजीरिया और चिली का मैच भी यहीं होगा। विश्वकप का उद्घाटन समारोह भी इसी स्टेडियम में होगा। पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। करीब 12 हजार दर्शक बैठकर मैच देख सकेंगे। अगले वर्ष एफआईएच हॉकी विश्वकप भी कलिंगा स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें