फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीगः नार्थ ईस्ट लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Mon, 27 Nov 2017 10:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
आईएसएल - फोटो : BookMyShow
विज्ञापन
चेन्नई में हीरो इंडियन सुपर लीग के दौरान नॉर्थ ईस्ट लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोप में वहां के दो युवाओं को गिरफ्तार किया गया है।  इस मामले में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल कल्ब ने सोमवार को कहा है कि चेन्नई पुलिस ने लड़की के साथ छेड़छाड़ को आरोप में उसी शहर के दो युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को चेन्नईन एफसी और एनई के बीच खेले गए मैच के दौरान कुछ युवाओं के समूहों ने लड़की पर अभद्र टिपण्णी की और गलत साइन के साथ उनकी खिल्ली उड़ाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है, जिसमें देखा गया है कि उस लड़की के सामने गलत तरीके से डांस कर रहा है।

पढ़ेंः- नॉर्थ ईस्ट की लड़की के साथ स्टेडियम में बदसलूकी, जॉन अब्राहम मांगना चाहते हैं माफी

इस मामले में नार्थ ईस्ट यूनाइटेड ने ट्वीट कर जल्द एक्शन के लिए चेन्नई पुलिस और तमिलनाडु के डीजीपी को धन्यवाद कहा। 
  Update: Thanks to a prompt action from @chennaipolice_ and DGP of TN, two Chennai based youth have been arrested and kept under judicial custody.

We would like to thank Mr Wapang Toshi and entire team at NEIWAC for their proactive efforts to initiate a Police inquiry. pic.twitter.com/s3gq8jBvER — NorthEast United FC (@NEUtdFC) November 27, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें