फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर सिटी के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, नहीं दिखे संक्रमण के लक्षण

Mon, 07 Sep 2020 09:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दुनियाभर में भले ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने लगा है लेकिन कोरोना का खतरा अभी बरकरार है। लगातार खिलाड़ी इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ रहे हैं। फिलहाल चर्चित फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के दो खिलाड़ी रियाद माहरेज और एमेरिक लापोर्टे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि खिलाड़ियों में इस संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और वे पृथकवास से गुजर रहे हैं। 

विज्ञापन


उधर सिटी ने कहा, ‘क्लब में सभी रियाद और एमेरिक के ट्रेनिंग और नए सत्र में लौटने के लिए जल्दी से उबरने की कामना करते हैं।’

सिटी अपने सत्र की शुरुआत 21 सितंबर को वोल्वरहैम्पटन वांडरर्स के खिलाफ करेगा। टीम को अगस्त में चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल में हिस्सा लेने के बाद शुरुआती सप्ताहांत में ब्रेक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें