आइवरी कोस्ट और मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर याया टूअरे ने हमवतन दिदिर द्रोग्बा को पछाड़ते हुए लगातार दूसरी बार अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर ऑफ द ईयर का खिताब जीत लिया। 29 वर्षीय टूअरे का इस वर्ष अपने देश और क्लब दोनों के लिए शानदार प्रदर्शन रहा है। आइवरी कोस्ट की टीम इस वर्ष अफ्रीकन नेशंस कप फाइनल में पहुंची थी जबकि उनके क्लब ने मई में इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीता था।