फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान फुटबॉलर माराडोना की याद में उनके फैन ने बना दी 6 फीट लंबी केक की प्रतिमा

Sat, 26 Dec 2020 02:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रामनाथपुरम
विज्ञापन
डिएगो माराडोनो - फोटो : ANI
विज्ञापन

अर्जेंटीना के दिवंगत फुटबॉलर डिएगो माराडोना भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनकी दीवानगी लोगों में अभी भी बरकारार है। दुनियाभर के फैंस के दिलों पर राज करने वाले महान फुटबॉलर के भारत में भी बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और बाकी जगहों की तुलना में उन्हें यहां भी खूब प्यार और सम्मान मिलता रहा है। इसी का एक उदाहरण तमिलनाडु में भी देखने को मिला। राज्य के रामानाथपुरम इलाके में दिवंगत फुटबॉलर माराडोना को एक प्रशंसक की तरफ से अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन


रामानाथपुरम स्थित एक बेकरी की दूकान ने उनके सम्मान में छह फुट लंबी केक की प्रतिमा बना डाली और उन्हें अपने अंदाज में याद किया। बेकरी के एक कर्मचारी सतीश रंगनाथन के मुताबिक, 'माराडोना को श्रद्धांजलि देने और खेलकूद के महत्व को जाहिर करने के लिए केक की मूर्ति को बनाया गया है। इसका मकसद युवाओं में खेलकूद के प्रति रुझान को बढ़ावा देना है। छह फुट ऊंची मूर्ति बनाने में 270 अंडे और 60 किलो चीनी का इस्तेमाल किया गया है। जबकि इसे बनाने में कुल 14 दिन का समय लगा। 


दरअसल बेकरी शॉप की तरफ से हर साल क्रिसमस और नए साल के मौके पर दिग्गज हस्तियों का केक बनाकर सार्वजनिक किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यहां इलयाराजा और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का भी केक बनाया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि अर्जेंटीना को अपनी  कप्तानी में फुटबॉल विश्व कप दिलाने और कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने  नाम करने वाले माराडोना का पिछले महीने 25 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें